हादसे में मृत परिजनों के आश्रितों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता चार मृतको का हुआ अंतिम संस्कार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 29 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर थानाक्षेत्र के गांव पीढ़ी में एक शादी समारोह के दौरान शुक्रवार देर रात हुए हादसे में मरने वाले चार मृतकों का दाह-संस्कार भारी शोकाकुल माहौल में कर दिया गया बही एक महिला लज्जा देवी के पुत्र के छत्तीसगढ़ में होने से उसके शव को जिला अस्पताल के डीफ्रिजर में रखवा दिया गया है। गौरतलब है कि गांव पीढ़ी निवासी बाबूलाल जाटव के दो बेटों के शादी समारोह में शुक्रबार देर रात में भात के कार्यक्रम के दौरान अचानक छज्जा टूटकर गिर जाने से हादसे में कैलासी, अंगूरी, लज्जा, हरवेजी, भरतलाल, कमलेश व प्रीति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उपचार के लिए भरतपुर स्थित आरबीएम अस्पताल लाये गए भगवान व भूदेव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल दो दर्जन लोगों का जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर इलाज चल रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से मृत परिजनों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। जिला कलक्टर तथा पुलिस आधीक्षक ने गांव पीढ़ी पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है। डीग-कुम्हेर से विधायक विश्वेन्द्र सिंह शनिवार सुबह कुम्हेर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सिंह ने सरकार से एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तन्मय कुमार से भी इस संबंध में वार्ता की है। हादसे में मृत लोगों का शनिवार सुबह कुम्हेर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ भी बहा एकत्रित हो गई। 6 गंभीर घायलों को शुक्रबार अर्धरात्रि के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।