विश्व रक्तदान दिवस :रक्तदान जागरूकता रैली को जिला कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 14 जून। विश्व रक्तदान दिवस 14 जून के अवसर पर चिकित्सा विभाग व जिले की स्वयंसेवी संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से बुधवार को जन मानस में रक्तदान करने के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए मुखर्जी उद्यान, कलेक्ट्रेट परिसर से रक्तदान जागरूकता रेली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गो से निकालकर महात्मा गांधी अस्पताल परिसर पहुंचाया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर, पीएमओ डॉ. के.सी. पवार, डॉ. अनिल लढ्ढा, विक्रम दाधीच सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के विभिन्न पदाधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों सहित नर्सिंग ट्यूटर, एएनएम/जीएनएम के विद्यार्थी उपस्थित थे।
सीएमएचओ डॉ. जीनगर ने बताया कि हमारे एक बार के रक्तदान से तीन से अधिक लोगों के जीवन को बचाने में हम सहायता कर सकते है। इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान हेतु व्यापक जन जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता बताई और कहा कि सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढाकर रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।