सारण :जदयू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
# अयूब रजा की रिपोर्ट

नगरा
प्रखण्ड क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल नगरा के प्रांगण में रविवार को जदयू का आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में किया गया।

प्रशिक्षण मे जदयू की विचारधारा, समाज सुधार एवं कल्याण ,महिला सशक्तिकरण ,अतिपिछड़ा सशक्तिकरण,अल्पसंख्यक कल्याण ,लोकहित एवं बिहार की तरक्की के लिए नीतीश के सात निश्चय के बारे में क्रियाशील कार्यकर्ताओ एवं बूथ लेवल एजेंट सहित इस शिविर में मुख्य रूप से नल जल व सात निश्चय ,दहेज प्रथा, बाल बिवाह,शराब बन्दी,अल्प संख्यक सशक्तिकरण,यौन क्रांति समेत पार्टी के संगठन व चुनाव प्रबंधन आदि योजनाओ पर बिस्तृत चर्चा कर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कराया गया।

इस मौके पर जदयू के संगठन प्रभारी प्रभुनाथ पटेल,डॉ विजय कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष वरीय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, मदन सिंह कुशवाहा जदयू वरीय नेता ,सुल्तान जफ़र जिला उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ,डॉ जे.पी. भारती जिला उपाध्यक्ष सेवा दल, भरत महतो ,इमरान अंसारी जिला सचिव,अमरेंद्र प्रसाद वार्ड संघ अध्यक्ष,जुनेद अहमद इत्यादि।