स्वास्थ्य सेवाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन कर प्रगति दिखाये चिकित्सक-जीनगर
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 14 जून। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर ने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अपने चिकित्सा संस्थानों में बेहतर क्रियान्वयन कर अपनी प्रगति से अवगत करावे, नही तो उनके खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
                                                                    सीएमएचओ डॉ. जीनगर बुधवार को आईएमए हॉल, भीलवाडा में चिकित्सा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में चिकित्सा संस्थानों पर स्वास्थ्य मार्गदर्शक की उपस्थिति सुनिश्चित कर अधिक से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर लाभ पहुंचाने की बात कही तथा कि बीएसबीवाई में  काम नहीं करने वाले चिकित्सा संस्थानों को प्रगति बढाकर रिपोर्ट देने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को पीसीटीएस लाईन लिस्टिंग में ऑनलाईन एन्ट्री को समय पर पूरा करने, एमएनडीवाई योजनान्तर्गत ऑनलाईन पर्चियों की रोजाना एन्ट्री करवाने, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के शत-प्रतिशत टारगेट समय रहते पूरे करने, परिवार कल्याण में दिये गये लक्ष्य समय रहते पूरे करने, मुख्यमंत्रा राजश्री योजना के तहत द्वितीय किश्त के भुगतान की कार्यवाही को समय पर पूरी करने, स्वास्थ्य सेवाओं में कम उपलब्धियों वाले ब्लॉकों को उपलब्धियां बढाने, चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव बढाने, पूर्ण टीकाकरण पर ध्यान देकर कार्य कर शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान अति0 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने चिकित्सकों से परिवार कल्याण क्षेत्रा में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति को जानकर जिले में एडवांस फैमेली प्लानिंग प्रोजेक्ट के तहत योग्य दम्पतियों को निःशुल्क लगाये जा रहे परिवार नियोजन के आधुनिक साधन इंजेक्टेबल कॉन्ट्रासेप्टिव इंजेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिकाधिक योग्य दम्पतियों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिये। 
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम चावला ने आईडीएसपी अन्तर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रमों की उपयोगी जानकारी देकर मौसमी बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट समय पर भिजवाने, मौसमी बीमारियों को लेकर इसके बचाव के लिए सर्तकता बरतने तथा बचाव हेतु पूर्व तैयारी रखने के  चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने नियमित टीकाकरण को लेकर उपयोगी जानकारियों से चिकित्सा अधिकारियों को अवगत कराया और जिले में वर्तमान में चल रहे मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम, विटामिन-ए तथा गहन दस्त नियंत्राण पखवाडे के दौरान लक्षित बच्चों को लाभान्वित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच व उपचार सुविधा उपलब्ध करवाये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रधानमंत्रा सुरक्षित मातृत्व अभियान आदि कार्यक्रमों में चिकित्सकों को बेहतर कार्य कर अधिकाधिक गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने की बात कही। बैठक के दौरान समस्त ब्लॉक सीएमएचओ सहित सीएचसी/पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों सहित सीएमएचओ कार्यालय के अनुभाग अधिकारी उपस्थित थे।