जहाजपुर मे निकली गणगौर,इशर जी की शोभायात्रा

आज़ाद नेब
जहाजपुर 30 मार्च। ब्रिजमोहन जी के मंदिर नौ चौक से शुरू हुई गणगौर की सवारी सदर बाजार,गलगट्टी,जयसिया राम मार्ग होते हुए कल्याण के मंदिर होते हुए चमन चौराहे से गुजरती हुई यथास्थान पर पहुची।
इस शोभायात्रा मे नगर कि महिलाएं,लड़कीया,बच्चीयां हर्ष उल्लास के साथ नाचती गाती गणगौर इशर की यात्रा मे शामिल हुई। मंदिर पहुचने के बाद महिलाएं गणगौर व इशर जी को पानी पिलाया। ओर बच्चीयों को आइसक्रीम बांटी गई।
इस शोभायात्रा में प्रमोद देवी शर्मा,अनिता पंचोली,विमलेश शर्मा सहित कई महिलाएं इस कार्यक्रम मे मौजूद थी।




Recent Comments