कौशल मेलाःजिसके पास हुनर है वह बेरोजगार नहीं रह सकता – गुर्जर
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 14 जून।  सरकारी मुख्य सचेतक श्री कालूलाल गुर्जर ने कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में                           हुनर है वह व्यक्ति बेरोजगार नहीं रह सकता ।  उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कौशल से प्रशिक्षित है वे आज विभिन्न व्यवसायों में रोजगार प्राप्त हैं एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और वे स्वावलम्बी बन गये हैं।  प्रधानमंत्रा श्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख विजन में से कौशल विकास भी प्रमुख विजन  है। केन्द्र व राज्य सरकार कौशल विकास पर ध्यान दे रही है एवं इसके मद्देनजर रखते हुए विभिन्न कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना की गई है।  
         श्री गुर्जर बुधवार को आईएल एण्ड एफएस इन्स्टीट्यूट आफ स्कील में आयोजित प्रधानमंत्रा कौशल मेला विकास योजना के अन्तर्गत कौशल मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रशिक्षार्थियों एवं अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से बेरोजगार प्रशिक्षित होकर विभिन्न कार्यो व व्यवसायों में कार्य कर अपने पांव पर खडे हैं। 
         समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्राय सांसद श्री सुभाष बहेडिया ने कहा कि भारत में हुनर की कमी नहीं है। भारत में हुनर बहुत है लेकिन वे सर्टिफाई नहीं हो।  इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्रा ने कौशल विकास के तहत यह कार्य प्रारंभ किया है।   उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ केवल प्रशिक्षित होना ही महत्वपूर्ण नहीं है इसके साथ साथ उसके अभ्यास की भी निरन्तर आवश्यकता रहती है।  जिन लोगों ने कौशल विकास का प्रशिक्षण लिया है वे आज विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी महत्वपूर्ण है।  
        समारोह में सेन्टर मैनेजर लोकेन्द्र पण्डया ने भी संबोधित किया व विभिन्न रोजगार प्राप्त लोगों ने अपने अनुभव भी बताये।  व विभिन्न प्रशिक्षणार्थियों ने मेले में भाग लिया।  मेले में लगभग 650 से 700  अभ्यर्थियों का पंजीकरण हुआ एवं इसके साथ लगभग 400 अभ्यर्थियों ने रोजगार  मेले में भाग लिया। सेन्टर मैनेजर ने बताया कि यहां मुख्यरुप से कस्टर केयर, असिस्टेन्ट इलेक्ट्रिशियन, अनआर्म्ड सिक्यूरिटी गार्ड के कोर्सेज की टै्रनिंग दी जाती है।  इससे पूर्व समारोह में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेले का उद्घाटन किया व अतिथियों का स्वागत किया। 
       समारोह में पार्षद शंकर लाल जाट, हमीद शेख, सेन्टर के विभिन्न संचालक, विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी व मेले में भाग लेने आये भारी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित थे।