विज्ञापन का यह बोर्ड धूमिल कर रहा है राष्ट्रीय छवि लेकिन किसी को सुध नही

राकेश फौजदार 
भरतपुर 16 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केबला देव नेशनल पार्क के मुख्य द्वार के ठीक सामने पुरातत्व महत्व की एक   ऐतिहासिक एवम प्राचीन छतरी पर लगाये गए बिज्ञापन बोर्ड को लेकर लोगो ने नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि केबला देव नेशनल पार्क में आने बाले बिदेशी ही नही भारतीय पर्यटकों के सामने यह बिज्ञापन बोर्ड नेशनल पार्क की छवि को धूमिल कर रहा है। लोगो का मानना है कि जहाँ राष्ट्रीय धरोहरों को सजाने सवारने की जरूरत है बहा इस तरह के बिज्ञापन बोर्ड समूचे विश्व मे केबला देव पार्क ही नही देश की छवि को धूमिल करते है। लोगो ने बताया कि पार्क में आने बाले अनेक बिदेशी सैलानियों को भी इस बिज्ञापन बोर्ड को लेकर टीका-टिप्पणी करते देखा गया है।