कानपुर (उप्र):ग्रेप्पलिंग के माध्यम से बच्चों को बनाएंगे सशक्त

*कानपुर, उ. प्र*.
जहां आज के डिजिटल युग में बच्चों का बचपना मोबाइल व टेलीविजन में बीत रहा है ।जिससे ना ही उनका शारीरिक विकास सही ढंग से हो पाता है ,ना ही उनका मानसिक विकास सही ढंग से हो पाता है ।बच्चे इस कदर मोबाइल व टेलीविजन से जुड़ाव कर लेते हैं कि उनमें शारीरिक श्रम करने की क्षमता समाप्त हो जाती है और बच्चे धीरे धीरे डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं ।उन की मानसिक स्थिति भी इस काबिल नहीं रह पाती कि वह किसी तथ्य को याद कर सकें। खेल द्वारा जहां बच्चे का शारीरिक विकास होता है इसके साथ-साथ उसका मानसिक विकास होकर शरीर सुदृढ़ व शक्तिशाली होता है ।जिससे बच्चे आने वाले समय में समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ देश ,प्रदेश व अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं ।खेल द्वारा बच्चे देश व प्रदेश के लिए पदक अर्जित करते हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास ऊंचा होता है। इस सब को ध्यान में रखते हुए कानपुर ग्रेप्पलिंग संघ की स्थापना उत्तर प्रदेश ग्रेप्पलिंग संघ के महासचिव रविकांत मिश्रा द्वारा संभव हो सका।महासचिव ने बच्चों की मानसिक व शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए कानपुर ग्रेप्पलिंग संघ की स्थापना को सार्थक रूप देते हुए डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष ,सुनील चतुर्वेदी को महा सचिव ,दुर्गेश्वर श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष विनीत सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाते हुए कानपुर ग्रेप्पलिंग के संघ की बागडोर इनके हाथ में देते हुए यह विश्वास जताया कि कानपुर ग्रेप्पलिंग संघ के प्रत्येक पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए कानपुर व प्रदेश समेत पूरे देश में ग्रेप्पलिंग जैसे खेल को बढ़ाकर बच्चों को एक मार्ग दर्शन देते हुए उन को सशक्त बनाएंगे।




Recent Comments