विवाहिता ने फांसी लगा कि आत्महत्या
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में थाना कोतबाली क्षेत्र की दही बाली गली निबासी 25 साल की श्रीमती रश्मि उर्फ ऋचा वैश्य ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करली। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक आवड़दान रतनु के अलाबा थानाधिकारी अमर सिंह मीना ने मौके पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल भिजबाया। सूत्रों के अनुसार मृतका  रश्मि का अपने परिबार में अलग होने को लेकर पिछले कई दिनों से तनाब चल रहा था। सूत्रों ने मृतका के पति संजय के किसी अन्य महिला के साथ कथित अबैध संबंधों की भी चर्चा की है। और बताया है कि इसी बजह से बह अपने परिबार से अलग होना चाहती थी और तनाब में थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। बताया गया कि रश्मि की शादी करीब ढाई साल पहले ही हुई थी।