भागलपुर से दैनिक खोज खबर के लिये पुष्पराज कुमार की रिपोर्ट:-
जिले के बिहपुर मधुसूदन सर्वोदय विद्यालय के स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहपुर जिला परिषद सदस्या रेनू देवी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। क्रिकेट खगड़िया व बेगूसराय के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बेगूसराय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया 147 रन बनाकर खगड़िया के सामने एक विशाल लक्ष्य खड़ा किया। खगड़िया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 105 रन बनाकर आउट हो गया। आयोजन के अध्यक्ष मोहम्मद अरशद एवं सचिव इबरार आलम जी थे मुख्य अतिथि के रुप में बिहपुर प्रखंड भाजपाध्यक्ष रुपेश कुमार रूप ने बेगूसराय टीम के ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले अमित राज 59 रन मैन ऑफ मैच देकर सम्मानित किया खगड़िया की टीम की ओर से सूरज ने सबसे अधिक रन 28 बनाया इसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहाई के अंक को नहीं छु पाया टूर्नामेंट में इनपायर की भूमिका में अशोक अकेला एवं सरवन राज जी थे। कॉमेंटेटर के रूप में मोहम्मद आलम, मोहम्मद आबिद एवं अनिल थे।




Recent Comments