
सारण :भाजपा नेता के घर चोरी करते रंगे हाथ धराये चोर की बेरहमी से लोगों ने की धुनाई, पीएमसीएच रेफर
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
शनिवार की देर रात भाजपा नेता के घर चोरी करते रंगे हाथ धराये चोर की बेरहमी से पिटाई के बाद गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया. गृह स्वामी व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि शेखर शुक्ला ने अमनौर थाने में उक्त घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि 8 जून को घर में शादी है. जिसको लेकर तैयारी चल रही थी. शनिवार की देर रात छः की संख्या में चोर बरामदे में रखे लोहे की संदुक का ताला तोड़ उसमें रखे हजारों रुपए की कीमती कपड़े से भरे सात सूटकेस को लेकर फरार हो गए. वहीं चोरी करने के दौरान एक चोर को लोगो ने मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई की. घरवालों की सुचना पर अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को हिरासत में लेकर उपचार हेतु अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया. जहाँ गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. उक्त घटना के शरीर पर चाकू के कई निशाना पाये गये हैं. घायल युवक अपनी पहचान मढौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव के राजबहादुर सिंह के पुत्र भीम सिंह बताया है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments