सारण :सात सुत्री मांगो को लेकर भाकपा व किसान खेत मजदूर संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
  अमनौर प्रखंड परिसर में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व किसान खेत मजदूर  संघ के  छः दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सात सुत्री मांगो को लेकर धरना – प्रदर्शन किया.  जिसमें बंदोपाध्याय कमीशन की रिपोर्ट लागू करने, मढौरा चीनी मिल के हदबंदी से ज्यादा जमीन को भूमिहीनो के बीच वितरण करने, किसानों का कर्ज माफ करने, सभी गरीबों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ देने, आशा कर्मी व विधालय के रसोईया को सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित सात सुत्री मांग से संबंधित बातों पर कार्यकर्ताओं ने अपनी – अपनी विचार व्यक्त किए.  साथ ही कार्यकर्ताओं ने राज्य व केन्द्र के किसानों की किये जा रहे उपेक्षा के खिलाफ जमकर आक्रोश ब्यक्त किया. प्रदर्शन के पश्चात सीपीआई  के जिला सचिव नेता रामबाबू सिंह व नंद कुमार गिरि  के  नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि म॔डल बीएओ सह प्रभारी बीडीओ रविन्द्र बैठा को अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा.  उक्त प्रदर्शन में   मे मुख्य रूप से अंचल सचिव अवधेश कुमार , प्रदीप कुमार, संयोजक शिवजी दास, किसान नेता पशुपति सिंह , मीरा देवी , श्याम प्रसाद सहित छः दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे.