लंदन हमले को अंजाम देने वाला मसूद, सऊदी अरब में अंग्रेज़ी पढ़ाता था
देश विदेश दैनिक खोज खबर
लंदन में ब्रिटेन की संसद के पास हालिया घातक हमले को अंजाम देने वाला व्यक्ति एक पूर्व इंग्लिश टीचर था, जो सऊदी सरकार द्वारा निंयत्रित एक संस्था के लिए काम कर रहा था। ब्रिटेन के समाचार पत्र दी सन डेली ने शुक्रवार को लंदन हमले को अंजाम देने वाले ख़ालिद मसूद का सीवी प्रकाशित कर यह रहस्योदघाटन किया है। कथित तौर पर मसूद को 1983 में 19 वर्ष की आयु में पहली बार एक मामले में सज़ा सुनाई गई थी। उसके बाद से 2003 तक उसके ख़िलाफ़ कई मुक़दमे दर्ज किए जा चुके थे, लेकिन 2005 में इंग्लिश भाषा की टीचिंग का सर्टिफ़िकेट लेकर उसने सऊदी अरब के जद्दाह शहर में इंग्लिश पढ़ानी शुरू कर दी।
2009 में ब्रिटेन वापस लौटने के 5 महीने बाद, उसने लूटॉन में टीइएफ़एल कॉलेज में इंग्लिश भाषा के शिक्षक के रूप में काम करन शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, मसूद एक बार बिट्रेन की ख़ुफ़िया एजेंसी के राडार पर आ गया था, लेकिन उससे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया और उसे ख़तरा नहीं समझा गया। याद रहे कि बुधवार को लंदन हमले में 4 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 50 अन्य घायल हो गए थे।




Recent Comments