रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रस्ताव पारित कर दिया
देश विदेश दैनिक खोज खबर
संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित करके म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार करने वालों और यातनाएं देने वालों को गिरफ़्तार करके मुक़द्दमा चलाने और दंडित किए जाने की मांग की है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद के 47 सदस्य देशों ने शुक्रवार को अपनी बैठक में म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार और उनको यातनाएं दिए जाने की निंदा और इस मामले की जांच किए जाने पर आधारित यूरोपीय संघ की ओर से पेश किए गये प्रस्ताव के मसौदे के पक्ष में मतदान किया।
इस प्रस्ताव में इसी प्रकार रोहिंग्या मुसलमानों को यातनाएं दिए जाने के बारे में जांच के लिए एक तथ्यपरक समिति को भेजने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।




Recent Comments