राष्ट्रपिता का अपमान राष्ट्रद्रोह – सवाई सिंह
फ़िरोज़ खान
जयपुर 11 जून । फोरम फॉर डेमोक्रेसी एंड कम्युनल एमिटी (एफ. डी. सी. ए. ) के प्रदेशाध्यक्ष सवाई सिंह ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का अपमान करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिर्फ देशद्रोही नारे लगाना ही नही राष्ट्रपिता का अपमान करना भी देशद्रोह है | 
अमित शाह ने रायपुर की एक सभा में बोलते हुए कहा था कि “महात्मा गाँधी बहुत चतुर बनिया था”, इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सवाई सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता का अपमान करने की बीजेपी की परंपरा रही है , जिन लोगों का देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं है वो स्वतंत्रता आन्दोलन और राष्ट्रपिता के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं | 
उन्होंने अमित शाह से अपने वक्तव्य के लिए माफ़ी मांगने की मांग करते हुए कहा कि माफ़ी नहीं मांगने पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया जाना चाहिये |