योगापट्टी:– लिंक गायब रहने से उपभोक्ताओ ने किया प्रदर्शन ।।

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी प्रखंड के सेन्ट्रल बैंक योगापटटी शाखा मे लगातार दो महीने से लिन्क गायब रहने को लेकर उपभोक्ता का गुस्सा गुरूवार को फूट पड़ा बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर बैक गेट को जाम कर दिए । स्थानीय प्रबुद्ध लोगो के समझाने बुझाने के बाद हंगामा शान्त हुआ । विरोध प्रदर्शन कर रहे रामाषिश यादव उमेश सिह आदि लोगो ने आरोप लगाया कि हम लोग प्रतिदिन बैंक मे आकर लौट जाते है । बैंक मे हमेशा लिन्क नही होने की बात कह बैंक कर्मी अपना पल्ला झाड लेते है । लालजी यादव फेकु यादव ने बताया कि हमलोग लागातार एक सप्ताह से बैंक मे रूपया निकासी के लिए सुबह 10 बजे से चार बजे तक लिन्क आने का इंतजार कर घर लौट जा रहे है । इन लोगो ने बताया कि हम सभी लोग किसान है । खेती के लिए रूपये की निकासी के लिए बैंक की दौड़ लगाकर थक रहे है । बैंक मैनेजर निशात गौतम ने बताया कि बैक मे लागातार दो माह से लिन्क गडबड रह रहा है । जिससे उपभोक्ताओ और बैक कार्य मे बाधा पहुंच रही है । समय से कोई कार्य नही होने से बैक त्रृण वसूली भी अवरूद्ध हो गया है । प्रदर्शन मे रामषिश यादव हरिनाथ यादव ,लालजी यादव, फेकु यादव, उमेश सिह,लालजी यादव आदि लोग रहे ।




Recent Comments