
गड़खा में शिक्षकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
—-
गड़खा(सारण)
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने समान काम समान वेतन हेतु बीबिपुर मठिया में जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव की नेतृत्व में बैठक किया। शिक्षकों ने कहाकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, राज्यकर्मी का दर्जा, स्नातक ग्रेड में समायोजन, टीईटी व दक्षता प्राप्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेनिंग और 1 जुलाई 2015 से लाभ दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे।
यदि मांग पूरी नही हुई तो 17 अप्रैल को तालाबंदी और हड़ताल पर जाने एवम 18 अप्रैल को प्रखण्ड मुख्यालय में माशाल जुलुस निकलने और 19 अप्रैल को तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता मनोहर कुमार की मौके पर रवि कुमार मनोज कुमार विनय कुमार श्रवण कुमार अविनाश शर्मा अजित कुमार विजय कुमार दीलिप कुमार संजीव कुमार स्मिता कुमारी कुमार ललन शैलेंद्र कुमार विनोद कुमार अवधेश यादव शिवनाथ राय मुन्ना राय जालंधर राय व अन्य ने अपने विचार रखें।




Recent Comments