योगापट्टी:- चोर गिरोह का पर्दाफाश दो गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापट्टी शनिचरी थाने के पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने मे पुलिस को सफलता हासिल हुई है । गुरुवार की देर रात चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ चोर चोरी मे शन्कीत्य लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया की पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल सवार श्री नगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर गांव निवासी नंदलाल चौधरी की बाईक को रोक कर कागजात की माग की लेकिन नंदलाल चौधरी के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया। पुछ ताछ के दौरान नंदलाल चौधरी ने मोटरसाइकिल खरिदारी लौरिया थाना क्षेत्र के बिझबनिया गांव निवासी दिनेश यादव का नाम बताई । पुलिस ने बिझबनिया गांव मे छापेमारी कर दिनेश यादव को गिरफ्तार कर थाने लाई। उन्होंने बताया की पुछ ताझ के दौरान दिनेश यादव ने चोरी की और दो मोटरसाइकिल चोरी के घटना की बात बताइ पुलिस ने इसी अधार पर एक मोटरसाइकिल बिझबनिया गांव दो मोटरसाइकिल कोहरा भवानीपुर गांव से पुलिस ने बरामद की दोनो गिरफ्तार चोरी ने दोनो को हिरासत मे जेल भेज दिया।




Recent Comments