आगरा: महिला पत्रकार पर हमले की कोई कार्यवाही नहीं, योगी के राज में बढे पत्रकारों पर हमले
अदीब सैफी ब्यूरो दैनिक खोज खबर आगरा 28 अप्रैल।  13 अप्रैल की शाम को हुए ताज़ा समाचार न्यूज वेब चैनल की ऑफिस हेड , संवाददाता श्रीमति सविता उपाध्याय के ऊपर ताज़ा समाचार न्यूज वेब चैनल के भगवती ग्लोरी काम्प्लेक्स स्थित आफिस में काम्प्लेक्स के मालिक रमेश वर्मा ,उसका कथित दलाल शंकर और 3 अन्य व्यक्ति ने ऑफिस में बुलाकर उनसे अभद्रता कर हाथापाई की । श्रीमति सविता उपाध्याय के साथ उनके सहयोगी इशु भी गया हुआ था।                                         मामले की जाँच करने पर पता चला की रमेश वर्मा द्वारा  ऑफिस के किराया को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था । इसी के चलते उनको धोखे से कि बाथरूम का पानी बह रहा है उसको आकर बंद कर दो  ऐसा कहकर उसी दिन 3-4 बार फोन कर जल्दी आने को कहा ,ऐसे में  श्रीमति सविता उपाध्याय को बड़ा अचरज हुआ क्योंकि काम्प्लेक्स के मालिक ने ऑफिस का बिजली ,पानी लाइन काट दिया था जबकि वो एग्रीमेंट के अनुसार पहले एक माह का नोटिस देना अनिवार्य था लेकिन रमेश वर्मा द्वारा ऐसा नहीं किया गया । सिर्फ ऑफिस का चाबी लेने के लिए अपनी गन्दी नियत से धोखे से उनको बुलाया |जब सविता मैडम शाम को इशु के साथ ऑफिस पहुचीं तो वहां रमेश वर्मा शंकर सभी लोग मौजूद थे जैसे सविता मैडम  द्वारा नल चेक करने अन्दर पहुचीं उस समय रमेश वर्मा और साथी लोंगों ने उनसे मारपीट कर उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की ,इस अभद्रता में सविता उपाध्याय के गले का सोने का चैन भी अँधेरे में कहीं गिर गया । इस बीच मैडम के साथ गए इशु को फोन करने बाहर आया तो शोरगुल सुनकर तुरंत अन्दर आया और देखा कि मैडम के साथ बदसलूकी सब कर रहे हैं तो सबको धक्का  देकर मैडम को लेकर बाहर भागा और तुरंत 100 नंबर पर फोन किया फिर जगदीसपूरा थाने पहुंचे। वहां थाने में कहा कि हमने आपके छेत्र के चौकी बोदला को सूचित कर दिया है आप वह जाइये वहां शिकायत सुनी जाएगी फिर एफ आई आर लिख दिया जाएगा। बोदला थाने में जाने पर वहा के प्रभारी संजीव ने एफ आई आर लिखने से मना कर दिया कहा कि शिकायत पर जांच करेंगे चूँकि रमेश वर्मा के गहरे दोस्तों में से चौकी प्रभारी संजीव एक है तो न्याय तो होना ही नहीं था नतीजा यही हुआ कि आज तक मामले की एफ आई आर नहीं लिखी गई है ।जगदीशपुरा थाना प्रभारी इस मामले में चुप्पी साध लियें है।
                                                                                                                                                            क्यों हुआ घटना -वास्तविक जिम्मेदार कौनः प्रवीण कुमार इंसा या रमेश                                                                                                                                             ताज़ा समाचार न्यूज वेब चैनल के संचालक प्रवीण कुमार इंशा जो फ़रवरी माह में बिना कुछ बताये चैनल के हेड ऑफिस आगरा को छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ कहीं चले गए थे घटना के बाद में मालुम चला की  बाद में  प्रवीण कुमार इंशा जो ताज़ा समाचार न्यूज वेब चैनल के नाम का मुखोटा ओढ़कर दुसरे तरफ लोंगों को हाउसिंग लोन दिलाने के नाम पर लाखों की  गड़बड़ी किया  है जब वे लोंगों को   लोंगों को रकम नहीं दिला सके तो चुपचाप आगरा छोड़कर दिल्ली भाग गए।
प्रवीण ने रोहित के नाम से किया फर्जीवाड़ा                     प्रवीण कुमार इंशा ने मरे हुए व्यक्ति के नाम से लोन दिलाने का काम शुरू किया था जब लोंगों से लोन के बदले रकम वसूल कर लिया तो चुपचाप भागना ही मुनासिब समझा और भाग गया |हमारे पास प्रवीण के शिकार हुए कई लोंगों के बयान मौजूद है जिनसे यह पूरा स्पष्ट पता चलता है की वास्तव में प्रवीण कुमार इंशा ने फर्जीवाडा किया है।
                                                                                क्या मिल पायेगा न्याय  
जिस तरह से सविता उपाध्याय के साथ घटना हुआ है वो कोई आम बात नहीं है ,वो पत्रकार हैं जिनका काम समाज में घट रहे घटनाओं को सामने लाना है उन पर अगर घटना होती है तो क्या वो सच्चाई सामने ला पाएंगे |हर हाल में उनके साथ न्याय होना चाहिए अगर कानून के लोग आँखें बंद करके बुरे काम करते हैं तो हमारे मुख्यमंत्री योगी जी को मामले का ध्यान में रखकर कार्यवाही कर समाज और कानून कि रक्षा करे।