मांडलगढ़ पुलिस:चौकी भी,पहचान खो गई,देखा तो राम मय हो गई
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 13 जून। नगर के कस्बे में स्थित दो मंजिला पुलिस चौकी को जनहित में रास्ता सुगम करने के लिये नगरपालिका ने तुडवा कर नई बनाई लेकिन उससे और मामला बिगड गया । चौकी के बाहर लोगो ने कारे खडी करने की जगह बना डाली तथा रास्ते को और बाधित कर दिया । नगर में पुलिस थाना व पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय है लेकिन आला अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से कस्बे की पुरानी चौकी को तोड कर नई बनाने के बाद और खराब कर दिया है । पिछले कई सालो से पुलिस चौकी पर जाप्ता नहीं होकर चौकी बंद है । आला अधिकारियों की ढ़िलाई के चलते अब बंद पडी पुलिस चौकी पर ” जय श्रीराम लिख कर उसको भी राम मय कर दिया है । पुलिस को भी पता नहीं किसने लिखा है । यह पुलिस प्रशासन के लिये सोचनीय है ? इतना होने के बाद भी अब तक पुलिस प्रशासन मौन साधे बैठा है जिसकी चर्चायें नगर में है । ग्रामवासियों ने बंद पडी पुलिस चौकी पर पुलिस जाप्ता लगाने की मांग की है । पुलिस के अधिकारी पुरे सर्किल में गस्त ,,नाकाबंदी व कानून व्यवस्था में व्यस्त रहते है पर अपनी सरकारी पुलिस चौकी की सुध लेना भूल बैठे है ?
पुलिस चौकी पर कहीं भी “”पुलिस ‘” का निशान व नाम नही लिखा गया बल्कि वहां पर .. राम ..नाम लिखा है । अधिकारी इस और ध्यान देंगे या ,पुलिस चौकी लिख वायेंगे या फिर लिखे हुये “” राम”” नाम पर क्या नजरे दौडा पायेंगे या नहीं … यह तो राम ही जाने ???




Recent Comments