कोथराकलाँ: गेंहूं क्रय केन्द्र पर २० रूपये प्रति क्विंटल घूस मांगी किसानों से,प्रशासन मौन
 रिपोटर वागीश कुमार
सुल्तानपुर 28 अप्रैल। कोथरा कलॉ विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा तहसील लम्भुआ जनपद सुलतानपुर में बनाये गये गेहूं क्रय केन्द्र पर किसानों से २० रूपये/क्विटंल घूस लिया जा रहा है शोभीपुर निवासी बृजेश कुमार तिवारी क्रय केन्द्र पर अपना गेहूं बेचनें पहुचे तो उनसे भी २० रूपये/ क्विंटल घूस मांगा गया | इसकी शिकायत उन्होंनें उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो उन्होंने इसकी सूचना विश्व हिन्दू परिषद के सह विभाग  मंत्री डॉ० विनय कुमार मिश्र को दिया तो तुरंन्त ही उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को सूचित किया व डॉ० अवनीश सिंह नें अधिकरियों से बात किया तथा दिनांक २७-०४ -२०१७ को सुबह १० बजे बजरंग दल संजोजक दुर्गेश शुक्ला व करूणेश मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता क्रय केन्द्र पर  पहुचे तथा पूछ ताछ किया तो गेहूं खरीदनें में भारी अनियमितता मिली क्रय केन्द्र पर चार मजदूर होनें चाहिये लेकिन एक भी मजदूर वहॉ नही था | किसानों नें बताया की यहॉ कभी कोई मजदूर नहीं रहता है किसानों को स्वयं अपना गेहूं उतारना और तौलना होता है | मजदूरी का पैसा केन्द्र प्रभारी स्वयं रख लेते हैं | इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद के प्रखन्ड मंत्री कृष्ण कुमार पान्डेय नें फोन पर पी० सी० एफ० के जिला प्रबन्धक से बात की तथा एक घन्टे के भीतर क्रय केन्द्र पर पहुचनें के लिये कहा  जिला प्रबंधक के आने के बाद लोगों नें उन्हें सारी बात बतायी तो उन्होंने कार्यवाही करते हुये केन्द्र प्रभारी को सस्पेन्ड करनें व क्रय केन्द्र की ब्यवस्था दुरुस्त करनें का आस्वासन दिया | इस मौके पर महेश चौबे, राम करन वर्मा, गणेश पान्डेय सौरभ पान्डेय सचिन तिवारी व अन्य बहुत से लोग मौजूद  थे।