यूरोपीय संघ की अमरीका को नसीहत, यूरोपीय देशों को उकसाना बंद करें ट्रम्प
देश विदेश दैनिक खोज खबर
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने कहा है कि यूरोप के बारे में अमरीकी नीतियों के परिणाम में बालकान क्षेत्र में नए युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्रसल्स से प्राप्त समाचार के अनुसार यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जॉन कलोड यूनकर ने एक अमरीकी समाचारपत्र को साक्षात्कार देते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प और उनके अधिकारी लगातार हमारे सदस्य देशों को यूरोपीय संघ से निकलने के लिए उकसा रहे हैं। जान कलोड ने ट्रम्प प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति की इस नीति के कारण बालकान क्षेत्र में नए युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है।
यूरोपीय आयोग के चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने अमरीका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के साथ अपनी हालिया बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि अमरीका को यूरोपीय देशों को इस संघ से अलग होने पर उकसाने का सिलसिला बंद कर देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जबसे अमरीका में ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद को संभाला तबसे यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच, वैश्विक व्यापार, रक्षा ख़र्च और जलवायु परिवर्तन से संबंधित समझौते सहित कई मुद्दों पर गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं।




Recent Comments