श्रद्धालुओं से जबरन अवैध वसूली करने बाले दो गिरफ्तार

राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल| राजस्थान में भरतपुर की थाना बयाना नपुलिस ने झील के मेला में वाहन पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूल कर श्रद्धालुओं से जबरन अवैध वसूली करने के मामले में दो जनो को गिरफ्तार किया है| सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने फिरफ्तार आरोपियों के नाम वीरेन्द्र जाटव निवासी तालिमपुर थाना बयाना व धर्मेन्द्र जाटव निवासी नगला होता थाना बयाना बताये है।