
माता पिता ही बच्चे के प्रथम गुरु हैं: मंटू
शिक्षा पर शिक्षक और अभिभावक के संगोष्टी आयोजित
—-
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
—-
गड़खा( सारण)
भेल्दी के रेडिएंट ITI में रविवार को एजुकेशनल सेमिनार वर्णास्, यु एस एजुकेशनल फाउंडेशन और रेडियो मयूर के तत्वधान में आयोजन किया गया।
जिसमें वक्ताओं शिक्षकों और अभिभावकों की मुख्य भूमिका रही, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं शिक्षा के विभिन्न विषयों परिचर्चा पर करना था।
अपने वक्तव्य के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार मंटू ने कहा कि बच्चे के माता-पिता का बहुत ही प्रभाव है यदि बच्चे गर्भावस्था से ही शिक्षा ग्रहण करने लगते हैं, यदि माता-पिता अच्छे और संस्कार वान हो तो बच्चे भी संस्कारवान व शिक्षित बनेंगे।
बच्चे स्कूल में महज 6 घंटा ही रहते हैं व माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करते हैं ऐसे में माता-पिता के अचार व व्यवहार का प्रभाव बच्चे के जीवन में पड़ता है ।
सेमिनार की अध्यक्षता पूर्व प्रचार्य रामदयाल शर्मा ने की, कबड्डी एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष सुरेश सिंह, किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष अशोक सिंह योगआचार्य त्यागी जी , श्रीधर बाबा के परम शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी ने अपने अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की ।मंच संचालन इंजीनियर विनय यादव ने की, धन्यवाद ज्ञापन रणजीत शांडिल्य ने की ।उदयकुमार सिंह राजगृह प्रसाद शर्मा आरती शर्मा वर्षा सिंह युगल किशोर प्रसाद डॉक्टर संजीव आनंद राकेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments