हाइबा लूट मामले में दो बदमाश और चढ़े पुलिस के हत्ते 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 6 अप्रेल| राजस्थान में भरतपुर की थाना गोपालगढ पुलिस ने हाईवा ट्रक को छिनाने के मामले में वांछित चल रहे दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि थानाधिकारी थाना गोपालगढ रामसिंह ने गांव सेहू थाना खोह निवासी हाईवा ट्रक चालक बबलू जाटव गांव चिनावडा से पहाड के जंगल से डरा धमका कर हाईवा ट्रक नम्बर आरजे 02 जीबी 1744 को लूट कर ले जाने के मामले में समशेर उर्फ पड्डा मेव निवासी नगला मुबारिक दोलाबास थाना गोपालगढ व महबूब उर्फ कालीया उर्फ अयूब शेख मुसलमान निवासी सादिक सराय सिरसी थाना नखासा जिला सम्बल यू0पी0 को गिरफतार किया है। मामले में अब तक सात बदमाशानों को गिरफ्तार किया जा चुका है।