यूनेस्को विश्व स्तर का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठनःवर्मा
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 4 मई। यूनेस्को विश्व स्तर का सबसे बड़ा सामाजिक, सांस्कृतिक स्वयंसेवी संगठन है। पिछले कई दशकों से दुःखी एवं पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए यूनेस्को सहित अन्य सामाजिक संगठनों को आगे आना होगा ताकि आम जनता को ज्यादा से ज्यादा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह विचार एल.एन.जें. गु्रप के ओ.एस.डी. रजनीश वर्मा ने व्यक्त किए। वर्मां बाजार नं. 3 स्थित सुन्दरम काॅम्पलेक्स में यूनेस्को कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने आये थे। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक दायित्वों को निर्वाह करने में एल.एन.जे. गु्रप भी कही पीछे नहीं हटेगा। विभिन्न सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर सहयोग का आश्वासन भी एसोसिएशन को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनेस्को के संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक उन्नयन के लिए और मानवता को जीवित रखने के लिए लोगों को सेवा के क्षेत्र में आगे आना होगा। यूनेस्को ही एक बड़ा मंच है इसके माध्यम से हर व्यक्ति अपनी आवाज को सरकार तक पहंुचा सकता है और दिन प्रतिदिन जारी होने वाली लोककल्याणकारी योजनाओं का फायदा भी उठा सकते है।
एसोसिएशन के सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि यूनेस्को की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थाई कार्यालय स्थापित किया गया। जिसका शुभारंभ आज अतिथियों व यूनेस्को के पदाधिकारियों ने मौली बंधन खोलकर किया व इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर यूनेस्को के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक काबरा, विद्यासागर सुराणा, पूर्व अध्यक्ष अशोक राठी, दिनेश जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चैधरी, चेतन मानसिंहका, उपाध्यक्ष श्रीमती लता अग्रवाल, भूपेन्द्र दत्ता, जगदीशचन्द्र मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठन सचिव रतन लाल तोतला, निदेशक मनीष ओस्तवाल, दिनेश अरोड़ा, राकेश जैन, सीताराम सोनी, महेन्द्र सिंघवी, तुलसीदास नथरानी, श्रवण समदानी, संजय शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।