सारण :इसुआपुर में मंत्री का हुआ स्वागत 

इसुआपुर 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों ,दलितों ,शोषितों तथा पिछड़ों के मसीहा हैं .इनके कल्यानार्थउनहोंने विभिन्न कार्यक्रम किए  हैं .वहीं सूबे में सात निश्चय योजना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है .ये बातें बिहार सरकार के गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम ने जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप के आतानगर स्थित आवास पर कही .उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुआई में पुन: बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है .सूबे में विकाश को एक बार फिर गति मिल गई है .इसके पूर्व सिधवलिया चीनी मील जाने के क्रम में इसुआपुर बाजार पर जदयू कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया .इस मौके पर जदयू के जिलाअध्यक्ष अल्ताफ अहमद राजू ,वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ,प्रखण्ड अध्यक्षछबीनाथ सिंह ,सत्येन्द्र प्रसाद ,राजकिशोर सिंह ,जितेन्द्र कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा ,सतीश श्रीवास्तव ,श्याम प्रसाद ,त्रिभुवन चतुर्वेदी ,किशोर कुशवाहा ,अजहर करीम सहित सैकड़ों लोग शामिल थे