मुख्यमंत्री की तनी भृकुटियों ने अधिकारियों की कपकपी छुड़ाई
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 14 मई। राजस्थान के करौली जिले में ‘आपका जिला आपकी सरकार’ कार्यक्रम के तहत सामने आई जिले की अब्यबस्थाओ से मुख्यमंत्री की तनी भृकुटियों ने अधिकारियों को भीषण गर्मी में भी कपकपी छुड़ा दी है। राजे को सामान्य चिकित्सालय में मिली अनियमितताओं को ठीक करने के लिए भरतपुर संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर शनिवार देर रात अस्पताल पहुंचे तथा व्यवस्थाओं और खामियों का जायजा लिया।अधिकारियों ने चिकित्सालय से प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के साथ भवन को चकाचक करने के निर्देश दिए।