‘मेक इन इंडिया’ कांसेप्ट पर आधारित ‘आइविंस’ के कार्यशाला का हुआ आयोजन

दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
एकमा -(सारण)

  1. देश के प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्णिम योजनाओं मे एक मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट के आइविंस के कार्यशाला का आयोजन एक एकमा के पंडित पैलेस में किया गया । स्वदेशी कंसेप्ट पर आधारित इस कंपनी का मूलमंत्र ‘स्वदेशी अपनाओ रोजगार पाओ’ के आधार पर काम कर रही है । छपरा, सीवान के नवयुवकों ने मेक इन इंडिया कांसेप्ट पर काम कर रहे स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आइविंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आनंद सिंह और कंपनी के कई सीनियर अधिकारियों ने एक बड़ी सभा आयोजित कर मेक इन इंडिया के सपोर्ट में आइविंस के साथ काम करने की इच्छा जताई । मेक इन इंडिया के सपोर्ट में सैकड़ो लोगो से खचाखच भारी सभा को संबोधित करते हुए डायरेक्टर आनंद सिंह ने युवाओं को’स्वदेशी अपनाओ रोजगार पाओ’ के मूलमंत्र का सूत्रपात कराया  ।

साथ ही राकेश कुमार ने देश निर्माण की सोच और युवाओं को रोजगार दिलाने के दिशा में स्वदेशी कंपनी आइविंस को छपरा तक लाने में सभी युवा और पदाधिकारियों का प्रशंसा किया और उन्होंने सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए वचनबद्ध होने को कहा।
फिलहाल आइविंस कंपनी जिला कार्यालय रसूलपुर के शॉप नंबर 39, माँ मार्केट, सोनार पट्टी गली नियर हनुमान मंदिर रसूलपुर छपरा में स्थित है ।इस कंपनी के आने से स्वदेशी बाजार को बड़े प्लेटफॉर्म के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे ।सैकड़ों लोगों से खचाखच भरा पंडित पैलेस में कंपनी के आग़ाज़ के समय युवाओं पर स्वदेशी रोजगार का असर देखने को मिलने लगा। क्षेत्र के युवाओं ने इस तरह के विचारधारा का जम के सराहना और स्वागत किया ।