
एकदिवसीय कार्यकर्ता विस्तारक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——
दिघवारा (सारण)
स्थानीय जयगोविंद महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग संपन हो.गया।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य क्रेन्द्र.सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है।प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की अलग अलग.कई टोलीयाँ बनाई गई।ये टोलीयाँ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर क्रेन्द्र सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं से कितनी जनता ने लाभ लिया है या नहीं लिया है ,इसका सर्वे करेगी।समापन सभा को संगठन महामंत्री श्री नरेंद्र.सिंह ने संबोधित किया।इस मौके पर नगर अध्यक्ष शिव कुमार गाई,सदर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,कुणाल सिंह,मोहन शंकर प्रसाद,नगेन्द्र सिंह,रौशन मिश्र,रुपाली सिंह,नीतू सिंह,मुस्कान ,और.अन्य.भाजपा कार्यकत्ता।




Recent Comments