*मधेपुरा शिक्षक संघ ने मशाल जुलूस निकालकर क्या विरोध प्रदर्शन*
*19 अप्रैल से विद्यालय में होगी तालाबंदी ,अनिश्चितकालीन हड़ताल*
👈कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर “मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत शिक्षक संयुक्त मोर्चा बिहार के द्वारा मसाल जुलूस निकालकर सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ नारेबाजी करते प्रखंड संसाधन केंद्र से होकर मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर जनता उच्च विद्यालय के मैदान में सभी शिक्षक संघ के सदस्य ने अपना प्रदर्शन किया ।
इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षक संघ चौसा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को सरकार अब तक नहीं मान रही है ।जबकि हम लोगों को समान काम का समान वेतन देने की सर्वोच्च न्यायालय ने पहल की है ।प्रारंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मो मशीर आलम सिद्दीकी ने कहा कि हम लोग कल से विद्यालय के पठन -पाठन को ठप करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल तालाबंदी करेंगे ।साथ ही जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती। इस मौके पर TET शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भालचंद्र मंडल ने कहा सरकार हमारे साथ छलावा कर रही है। हमें हरेक कार्य योजना में लगाकर केवल जीने के लिए वेतन देती है ।हमें भी अधिकार है* समान काम का समान वेतन* मिले ।इसके लिए हम सभी मिलकर 19/4/ 2017 से अनिश्चितकालीन हड़ताल तालाबंदी करने जा रहे हैं ।
बताते चलें कि आज प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों की उपस्थिति में मशाल जुलूस निकालकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए समान कार्य का समान वेतन मांग की गई।
इस मौके पर कंचन कुमार निराला, मनीलाल मनी ,जवाहर चौधरी ,यहिया सिद्दीकी, रमण कुमार राही, रंजीत कुमार ,साकिब नैयर पं,कज कुमार विनोद कुमार ,मनजीत प्रकाश, अरविंद कुमार, श्यामसुंदर ,राजेंद्र प्रसाद ,शशि कुमार आदि दर्जनों शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए नारा बाजी की।




Recent Comments