मातृत्व दिवस पर बीकानेर माँ मनन के खुशियों के रंगों से सरोबार 
लगातार दूसरे दिन भी मनन बाट रही है खुशिया
भैरु सिंह राजपुरोहित ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 14 मई। कल 5 बंजे से माँ मनन चतुर्वेदी बिना रुके बिना थके थैलीसीमिया और ब्लड केसर से पीड़ित बच्चो की खुशियों के लिए उनके जीवन में सतरंगी रंग भरने के लिए खुद रंगों से सरोबार हो रही है और मनन जी के संग पूरा बीकानेर खुशियों के रंगों में मस्त है ,पूरी रात रंग की कुंची हाथ में थामे कैनवास पर लगातार पेंटिंग फिर भी एक पळ को ऐसा नहीं लग रहा की कही थकान कही सुस्ती वही अंदाज वही जूनून माँ मनन का और यही जूनून माँ मनन को सबसे अलग सबसे खास साबित करता है क्योंकि आप जो भी करती है निष्ठा से करती है ।
     आज बाल सरक्षण आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री) मनन जी के पेंटिंग शो के दूसरे दिन मातृत्व दिवस के पावंन अवसर पर लाडो फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता सोनी, मुमताज बानो, हाजरा बानो, समाज सेवी निर्मला खत्री, जयश्री पारीक सहित महिलाओं ने मनन चतुर्वेदी को ताज (मुकुट)पहनाकर उनका अभिनंदन करते कहा की आप हम सबके लिए एक प्रेरणा है आपके इस नेक कार्य को वन्दन है वही भैरु सिंह राजपुरोहित , हशन रजा डीडवाना, विक्रम सिंह, मनीषा जोधा, लाल सिंह, बाबू सिंह, हरी सिंह, रणवीर सिंह, अमित सिंह सहित युवाओ ने माँ मनन का स्वगत किया ।
   वही मनन जी के इस अभियान के तहत शरू हुए रक्तदान शिविर में अब तक 100 लोग अपना रक्त दान कर चुके है वही स्काहुट गाइड की राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष श्रीमति विमला मेघवाल सहित सेकड़ो लोगो ने रक्त देकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई और रक्त दाताओं को मनन जी ने अपने हाथों सम्मान पत्र देकर आभार प्रकट किया ,यु आई टी के अध्यक्ष महावीर रांका, विजय सिंह पड़िहार, उमेद सिंह, भगवती प्रशाद गोड़ सहित जन प्रतिनिधि मोजुद रहे ।
    लगातार आम जन हुजूम के रूप में मनन चतुर्वेदी जी द्वारा जारी इस महा अभियान में पहुच रहा है और भागीदारी निभा रहा है वही बीकानेर के युवा समाजिक कार्यकर्त्ता व्यवस्थाओ में पूरा सहयोग कर रहे है शाम 5 बंजे इस अयोजन का सम्मापन होगा ।