मांडलगढ़:समिति के पास से दिन दहाडे मोटर साईकल चोरी
दिलीप मेहता ( Edited by आज़ाद नेब )
मांडलगढ़ 18 मई। नगर के क्रय विक्रय समिति के पास से अज्ञात चोर दिनदहाडे ताला तौड कर मोटरसाईकल चुरा ले गये ? जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे के लगभग नंदलाल पिता गोपाललाल माली खेत से आया और समिति के पास मोटरसाइकल हैंडल लोक कर खडी करदी तथा पास ही दुकान पर दाढी़ बनाने लगा । दाढी बनाने के बाद आया तो मोटरसाईकल नहीं मिली । दिनदहाडे ताला तोडकर मोटरसाईकल चोरी की घटना से लोगो में भय व्याप्त हो गया । हिरो होैंडा मोटरसाईकल के नं. आर जे 06 एस यू 1708 है । नंदलाल ने काफी देर तक तलाश करने के बाद पुलिस थाने पर चोरी होने की रिपोर्ट दी है । सूचना मिलते ही पुलिस ने नम्बरो के आधार पर सभी पुलिस थानो पर सूचित कर दिया है । पुलिस भी चोरो की तलाश कर रही है ।




Recent Comments