सारण :मढौरा रेफरल अस्पताल औचक निरीक्षण 
⏩अव्यवस्था एवं गंदगी देख लगाई फटकार 
⏩सुधार के लिये दिया तीन दिन का अल्टीमेटम 
⏩रोगी कल्याण समिति की बैठक नियमित हर माह कराने की दी हिदायत 
मढौरा(सारण)
मढौरा एसडीओ ने स्थानीय रेफरल अस्पताल का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण मे अव्यवस्था एवं गंदगी देख एसडीओ संजय कु राय ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकरी बीरेस कुमार को फटकार लगाई ।एसडीओ ने अस्पताल की सभी कमरे, ओपीडी ,चिकित्सा कक्ष सहित पूरे अस्पताल परिसर का मुआयना किया ।मुआयना मे ड्यूटी चार्ट मे दर्शाये कर्मियों की गैर मौजूदगी ,ड्रेस कोड की कमी ,सभी कक्षों एवं बेडो पर फैली धूल और झोल को देख एसडीओ ने प्रभारी को फटकार लगाते हुये हिदायत दी की तीन दिनो मे अस्पताल एवं परिसर मे फैली गंदगी को दुरुस्त करे ।व्यवस्था को पोल तब खुली जब एसडीओ ने पीने के लिये पानी मांगा तो अस्पताल प्रबन्धन  ने बजार से मिनरल वाटर लाने की बात सामने आयी ।एसडीओ ने प्रभारी से पूछा की रोगी को क्या आप लोग बाजार से मिनरल वाटर ही पिलाते है क्या ,तो प्रभारी निरुत्तर हो गये ।पड़ताल करने पर पता चला की बहुत दिनो से अस्पताल का आरओ खराब है ।अस्पताल मे रोगियों को शुध्द पेयजल नहीं मिलने पर एसडीओ ने अफसोस जताते हुये कहा की प्रभारी को 15000/-रुपये खर्च करने के लिये स्वयं अधिकृत है ।फ़िर भी एक खराब आरओ को नहीं मरम्मत करा पा रहे है ।एसडीओ ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की बैठक हर माह कराये एवं समिति के अध्यक्ष होने के नाते मुझे भी सूचित करे ।