रोजगार मेले का आयोजन कल,ग्रामीण हाट बाजार में
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com)
भीलवाडा, 18 मई। भीलवाडा जिले में स्थित ग्रामीण हाट बाजार में 19 मई को प्रातः 9-00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की और से रोजगार की तलाश में योग्य आशार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों, इण्डस्ट्रीज द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका ने दी।
उन्होंने बताया कि आशार्थियों को भीलवाडा तक पहुंचने का वास्तविक किराया भी दिया जायेगा। रोजगार मेले में आर.एस.डब्ल्यू.एम., बीएसएल, संगम इण्डिया, नितिन स्पीनर्स, कंचन इण्डिया, सुजुकी, संगम स्पीनर्स, जानकी प्रोसेस, सीपीईटी, रेमेण्ड्स, आईएलएन एण्ड एफएस, रुडसेट, आरएसएलडीसी इण्डस्ट्रीज कंपनियां भाग ले रही है।




Recent Comments