खीरी:बांटे गए रोज़ेदारों को क़ुरआन पाक

हसन आब्दी
खीरी 5 जून। मोहम्मदी, खीरी समाजसेवी संस्था रेड क्रेसेंट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से पवित्र माह रमजान में सोसायटी के राष्ट्रीय चेयरमैन अरशद सिद्दीकी तथा महासचिव शकील सिद्दीकी के निर्देश पर गरीबों को कपड़े व खजूर तथा कुरान पाक बांटे गए इस मौके पर एक बयान में शकील सिद्दीकी ने कहा कि इंसानों की खिदमत ही इंसानियत की खिदमत है गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करना मेरा दीनी फरीदा है गरीबों की सेवा ही सच्चा धर्म है जिसके लिए सोसाइटी हर वर्ष लगातार कार्य कर रही है कपड़ा खजूर बांटने में राजकुमार गुप्ता ,डॉक्टर जेड खान, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद जावेद ,आरिफ खान और मौलाना लुकमान का बड़ा सहयोग रहा गरीबों को कपड़ा बांटने का काम बरवर किरयारा किरयारी इब्राहिमपुर महमदपुर मोहम्मदी सराय आदि तमाम गांव में जोर शोर से चल रहा है जो रमजान भर जारी रहेगा।




Recent Comments