*मधेपुरा :-चौसा में बाबा साहब की 126 वीं जयंती समारोह का किया गया आयोजन*
👈*कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा* 👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में बाबा साहब भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर का 126वां जयंती समारोह अंबेडकर बहुजन समाज कल्याण समिति छोटा वाहन कामगार संघ चौसा मधेपुरा के द्वारा आयोजित की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन बाबा विशु राउत महाविद्यालय के *प्राचार्य उत्तम कुमार* ने की ।
श्री कुमार ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा भारत को संविधान दिया गया, जो विश्व के संविधान का निचोड़ के रूप में है। जिसमें मौलिक अधिकार और कर्तव्य हमें में भारतीय संविधान ने दिया ।डॉ अर्जुन प्रसाद मंडल ने कहा कि बाबा साहब उस समय संघर्ष की जिंदगी जी कर अपने आप को परमाणित कर दिया *”विद्या सर्वत्र पूज्यते”* तथा जिस समाज में छुआछूत थी ।उस समाज में एक सम्मान दिया, एक का स्थान दिया और भारत को एक पहचान दिया। *डॉ सुरेश प्रसाद साह* ने कहा बाबा साहब का जन्मदिन को याद करते हुए हम सभी नमन करते हैं तथा भारत के भाग्य की कल्पना बाबा साहब ने संविधान में कर दिया है ।और पूरे विश्व में इतिहास रचा है ,वह लोकतंत्र है।*प्रोफ़ेसर कौशल कुमार यादव* ने कहा डॉक्टर भीमराव साहब अंबेडकर भारत रत्न के साथ विशव रत्न भी है ।इनके जैसा तेजस्वी, ओजस्वी ,बुद्धिमान ,व्यक्तित्व का दर्शन दुर्लभ सा है ।इन्होंने भारत को एक नई पहचान दी ।अपनी लेखनी से इन संविधान का निर्माण किया ।जिसके अंतर्गत हम सभी अपने क्रियाकलाप को करते हैं। *राशिद लतीफ* ने कहा कि बाबा साहब हम सबों के पूज्य हैं। जिन्होंने विश्व के मानचित्र पर लोकतंत्र का मजबूत आधार दिया और उसे संचालित करने के लिए मजबूत संविधान दिया।
*प्रवीण कुमार प्रसून* ने कहा बाबा साहब दलित-पिछड़ों का मसीहा रहे और *”मनु वादियों को एक सबक दिया कि जिस दिन दलित पिछड़ा वर्ग लग जाएगी उस दिन भारत के इतिहास में नया इतिहास जुड़ा*”।इसकी कल्पना मैंने संविधान में कर दी है। *बामसेफ के प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राजेश* ने कहा हम सभी मनुवादी विचारधारा को त्याग कर मानववाद और विज्ञान वाद को स्थापित करें ।जिनका पोषक हमारे आराध्य बाबा साहब हुआ करते थे। मानववाद और विज्ञान वाद पर उनका अटूट विश्वास था। *लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोवर हुसैन* ने कहा आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन समारोह है। हम इस दिन बाबा साहब को हृदय से नमन करते हुए उन्हें याद करते हैं। जो कि हम लोगों के लिए एक मजबूत हथियार मताधिकार का संविधान में हक दिया। इसलिए हमारे पूज्य हैं। हम नमन करते हैं।
*इंपा प्रभारी बामसेफ मधेपुरा सुभाष पासवान* ने कहा हम मनुवादी विधि व्यवस्थाओं को त्यागे तथा मानव कल्याण के लिए विज्ञान और तर्क पर अपना विचार रखकर अपने भविष्य को बनाए। और मनुवादी विचारधारा के गुलामी से मुक्ति पाएं। *प्रोफेसर प्रमोद कुमार भगत* ने कहा कि बाबा साहब हमारे लिए पूज्य हैं हमें उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर चलकर नए समाज का निर्माण करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें ।*थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहब पूरे विश्व के संविधान का निचोड़ भारत के संविधान में वर्णित कर दिया है जो सबों के लिए पूज्य है तथा संविधान के दायरे में रहकर हम सभी अपने क्रियाकलाप को करते हैं साथी अपने मौलिक अधिकार कर्तव्य को समझकर समाज के बीच रहते हैं। *प्रदेश महासचिव बामसेफ इंजीनियर हाई चंद्र मंडल* ने कहा कि भारत के लाल महामानव भारत के भाग्य विधाता जिन्होंने संविधान का निर्माण कर हमें हक दिया परंतु हम अपनी हक को प्राप्त नहीं कर पाते इसका मुख्य कारण है । बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो परंतु आज दलित पिछड़ा वर्ग शिक्षा से काफी दूर भाग रहे हैं। अपनी संविधान को बिना पर हे मनुवादी विचारों में उलझे हुए हैं। जिससे हमें दूर होने की जरूरत है। अपने संविधान को समझने की जरूरत है जिससे हमारा कल्याणपुर मौके पर सुबोध कुमार सौरभ ने कहा कि मनुवादी के के द्वारा हमारे हक और हकूक का हनन क्या जा रहा है जिस समाज में सामाजिक कार्यकर्ता नहीं होता उस समाज में उस समाज नेतृत्व का आभाव देखा जाता है तथा ऐसे समाज को संवैधानिक अधिकार नहीं मिल पाती है। मनुवादियों के द्वारा हनन किया जाता है। इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता की आवश्यकता है। जो वकील दलित पिछड़ा वर्ग का सही नेतृत्व कर सके। इस मौके पर मदनेश्वर प्रसाद शर्मा, कुलदीप पासवान ,जितेंद्र कुमार बौद्ध,सदानंद पासवान, आदि सैकड़ों बाबासाहेब के अनुयाई उपस्थित थे तथा चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को याद किया गया।




Recent Comments