आठ साल बाद भी विद्यालय में नही लगा हैंडपंप, बच्चे घर से लाते है पानी
ए.के केशकर
फतेहपुर (यू.पी) 3 अप्रैल। विजयीपुर विकास खंड के खेमकरनपुर में जूनियर स्कूल का निर्माण 2008-09 में हुवा था, लेकिन अभी तक स्कूल में हैंडपंप नही लगा है, जिससे बच्चों को पानी पीने की समस्या,मिडडे मील , बृक्षारोपण सहित आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बच्चों को अपने अपने घरो से बोतलों में भरकर पानी लाना पड़ता है, इस बात की शिकायत प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने तहसील दिवस, डीएम, बीएसए सहित सभी अधिकारियो से किया, कोई सुनवाई नही हुई। हैंडपंप लगाने के लिए गांव की bdc सदस्य सीता देवी और राजू सिंह, बाबूलाल, दिनेश सिंह, शिवबलि सहित आदि लोगो ने तहसील दिवस में शिकायत किया, नतीजा कुछ नही निकला। स्कूल में करीब 30 बच्चे है। हैंडपंप न लगने से अभिवावकों में काफी रोष है। स्कूल ने बिजली की भी कोई ब्यवस्था नही है।




Recent Comments