मझौलिया -पश्चिम चम्पारण:- शादी की नियत से नबालिग का अपहरण
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- सम्बंधी के घर आयी 13 वर्षीय नाबालिग का शादी के नियत से अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है|लड़की के पिता प्रभु महतो ने इस बावत मझौलिया थाने में एफ. आई .आर कर चार युवकों को अभियुक्त बनाया है|थानाध्यक्ष ओपी ने बताया की प्राथमिकी में उलेखनीय है की नौतन थाना क्षेत्र के कुजलहि गांव से प्रभु महतो कि पुत्री कौशल्या कुमारी अपने भाई के ससुराल हरपुर गढ़वा पंचायत के टोला बीरवां आयी थी जहा विगत 9 मई को शौच जाने के क्रम मे उसका अपहरण कर लिया गया|अपहरण मामले में नौतन थाना क्षेत्र के कुजलहि गांव निवासी बुटाई चौधरी,पन्नालाल चौधरी,रामाशीष चौधरी,और रीता देवी को नामजद किया गया है|उपरोक्त आरोपियों पर धारा 366A के तहत केस दर्ज किया गया|मामले को लेकर आरोपित घर छोड़ फरार है।




Recent Comments