लौरिया संवाददाता प्रफुल्ल तिवारी की रिपोर्ट
जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेफरल व अस्पताल का निरीक्षण किया जहां अस्पताल में जाँच में भारी कुव्यवस्था पाई गई । इधर श्री कुशवाहा ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को फैक्स कर पत्र भेजा है । जिसमें कहा गया है कि लौरिया अस्पताल स्वयं बीमार हो गया है , जिसका इलाज आवश्यक हो गया है । दिन के ग्यारह बजे तक अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , स्वास्थ्य प्रबंधक , लेखा सहायक , लिपाई आदि अनुपस्थित हैं । मरीजों का इलाज दंत चिकित्सक द्वारा ओपीडी में किया जा रहा है । रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नदारद हैं तथा प्रभार का सरकारी मोबाईल का स्वीच ऑफ है । प्रसव कक्ष में लाभार्थियों से ममता , एएनएम व सफाई कर्मियों द्वारा जबरन पैसा वसूला जा रहा है । प्रभारी की मिली भगत से अस्पताल में दलालों की बल्ले हो रही है । प्रसव कक्ष में सफाई नहीं हो रही है तथा रोगी कल्याण समिति का पुनर्गठन अभी तक नहीं किया गया । इधर कई अन्य गम्भीर आरोप लगाए गए हैं । जहां अन्य कार्यकर्ताओं में पैक्स अध्यक्ष मनु कुमार , राटा दुबे , राजकुमार प्रसाद , राकेश शर्मा ,मोहन महतो आदि ने भी शिकायत में अपना हस्ताक्षर कर अस्पताल की कुव्यवस्था पर अपनी सहमती जताई है ।




Recent Comments