मझौलिया:-किरासन तेल की कलाबजारी धड़ल्ले से
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखण्ड क्षेत्र के पारस पकड़ी चौक से  किरासन तेल की कलाबजारी धड़ल्ले से जारी है बता दे की पारस पकड़ी मे ही किरासन तेल का स्टॉक ब्रोकर खरीदकर रखते है एंव देर शाम मे बाइक, साइकिल,टेम्पू से ढोआई प्रारम्भभ होती है|किरासन तेल की धड़ल्ले से तस्करी बनारसी चौक होते चनपटिया के गीधा गांव तक टेम्पु से आसानी से पहुंच रही है पर अधिकारियों का ध्यान इस पर केंद्रित नही है|इस मामले पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राजन पाण्डेय से पूछने पर उन्होंने बताया की मामले की जानकारी मिली है जल्द ही छापेमारी कर किरासन तेल की पकड़ने के लिये छापेमारी की जायेगी।