गायब सर का नही चल सका कोई अता पता
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
- पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरीबख्तियारपुर मवेशी हाट रेलवे ट्रेक के समीप रविवार की सुबह सिर कटी शव की पहचान हो गयी है।
- लाश की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी रामदेव साह पिता बालेश्वर साह उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में कि गई।
- शव के पहचान की पुष्टी मानसी रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की वही उन्होंने कहा कि मृतक का कटा सिर अभी तक नहीं मिला है और कागजी प्रक्रिया के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया।
- वही मृतक के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया कि शनिवार को पिता जी बख्तियारपुर थाना एक जमीन संबंधी विवाद की पंचायत के बाद मेरे चाचा जी जो सुपौल जिला के बरेल में रहते है के पास चले गये वहा पहुचने के बाद पिता जी से बात भी हुई लेकिन रविवार की सुबह फोन किया तो चाचा जी बोले की पिता जी सुबह घर निकल गये लेकिन जब वे दोपहर बाद भी घर नही पहुंचे तो खोजबीन शुरू उधर रानीबाग में जो ट्रेक के समीप शव होने की जानकारी मिली तो मानसी पुलिस से सम्पर्क किया तो कपड़ा व शरीर से उनकी पहचान हो पाई। सोमवार सुबह जीआरपी से शव को लेकर अंतिम संस्कार मुंगेर घाट में कर दी गई।




Recent Comments