पतंजलि योग समिति छबड़ा ने मनाया ,योग ऋषि स्वामी बाबा रामदेव का सन्यास दिवस, उत्सव
पी.के नागर
छबड़ा 6 अप्रैल।स्थानीय ब्लॉक स्तरीय पतंजलि योग समिति छबड़ा द्वारा पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के संस्थापक,योग ऋषि स्वामी राम देव महाराज का रामनवमी पर्व पर सन्यास दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्हास से मनाया गया। स्थानीय समिति के संरक्षक और प्रवक्ता शंकर लाल नागर के अनुसार अध्यक्ष हरिओम बारबर की अध्यक्षता में इस अवसर पर सदस्यो ने गायत्री मंदिर स्टेशन रोड पर गायत्री शक्ति योग हवन कर निरोगता की प्रार्थना की गयी।इस अवसर पर सदस्यो ने सभी को बाबा जी के निष्काम योग जीवन दर्शन से शिक्षा,दीक्षा लेने की जरूरत बतायी।अध्यक्ष बार्बर ने कहा की कोरे नारे लगाने से कोई देश भक्त नही बनता ।स्वामी जी की तरह त्याग, तपस्या और कर्म योग मार्ग पर चल धीर,वीर होकर सत्यता,कथनी करनी एक कर चलने वाला ही सच्चा देश प्रेमी हो सकता है।देश भक्त की हर गतिविधि बिना दिखावे के देश के लिए होती है और वह कार्य चमत्कार सिर्फ और सिर्फ कलयुग में योगी ही कर सकते हे,भोगी तो सिर्फ मोह माया में लिप्त हे,मोदी जी और आदित्य नाथ इनके ताजा उदाहरण है।उन्होंने उदाहरणार्थ कहा एक हम लोगो को देखो जो हाल ही में देश में सरकार के ऐलान के बाद भी लोगों ने प्रदूषण फैलाने वाली गाडियो को एक ही रात और दो दिन में बिकते और खरीदते देखा तो आश्चर्य लगा यह कैसी देश-भक्ति पैसे बचाने के लिए क्या प्रदूषित गाड़ी खरिदना ठीक है ? सदस्यो ने देशहित हित में केंद्र सरकार से सभी,31 मार्च,2017 तक की बिकी गाड़ियों को वापस लेने और वर्तमान में पुरानी, रोड पर चल रही प्रदूषित गाड़ियों का इंसोरेंस मूल्य के बराबर,राशि हर्जाना मुवावजा देकर,देश की जलवायु ओर देशवासियो के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु रोड से हटाने की मांग की गयी।इनमें उन गाड़ियों को पूरा मूल्य दे जिन्होंने कोई दुर्धटना अभी तक कारित नही की हो और बीमा करा रखा हो।




Recent Comments