⏭तेजपुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
⏭दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी मलाही थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए। उनका रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
घायलों में मैनुदीन मियां और तबरेज मियां शामिल हैं। बताया जाता है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर बातचीत के क्रम में विवाद बढ़ गया तथा दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मलाही थाना अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।




Recent Comments