मझौलिया -पश्चिम चंपारण:- बिजली का कनेक्शन में अवैध रुपया मांगने व बिजली  कनेक्शन बिना रुपया नही करने को लेकर ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन 
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया प्रखण्ड क्षेत्र के बढ़ईया टोला में बिजली का कनेक्शन नही देने व कनेक्शन के एवज में अवैध रुपया मांगने का मामला प्रकास मे आया है|बता दे की लगभग एक माह पहले ट्रांस्फार्मर लगा है पर विभाग का इसपर कोई ध्यान नही|ग्रामीणों का कहना है की ठीकेदार के साथ गांव के ही लगु भगु काम कर रहे थे उनके यहाँ बिजिल 24 घण्टा जल रहा है पर बाकी लोग बंचित है|इसपर ग्रामीणों ने उग्र होकर प्रदर्शन किया|इस सम्बन्ध में बिजिली विभाग के sdo से दूरभाष पर पूछने पर उन्होंने बताया की जल्द ही बिजली कनेक्शन किया जायेगा अगर कोई कनेशन के लिये अवैध रुपया मांग रहा है तो जांच कर कार्यवाई की जायेगी|  
इस प्रदर्शन में वसीम अकरम,शेख इरसाद,महम्मद फिरोज अंसारी,शेख अलिहशन,शेख अबुस्लाम,शेख नुरमहम्मद,असलम अंसारी|पप्पू आलम,अबु बकर, शेख अली अब्बास,फकरुल हसन,नुरैसा खातुन,वार्ड सदस्य हाजरा खातुन,पंचायत समिति सदस्य खुशबु नेशा,हसमत अली आदि लोग रहे।