​बेगूसराय:दो घरों में चोरी।
👈आशीष भूषण”दैनिक खोज खबर मुंगेर प्रमंडल ब्यूरो  प्रमुख👉
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा गांव के दुर्गा स्थान टोले में शुक्रवार की रात्री अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी कर लाखों रूपये मूल्य के गहना जेवर सहित कीमती सामान ले लिया।घर के मुखिया दिनेश पोद्दार दूसरे प्रदेश में रहते हैं।उनकी पत्नी अंजू कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे खाना खाने के बाद बच्चों के साथ सोने चले गये।सुबह जब आंख खुली तो पुजा घर में रखे आधा दर्जन,अटैची व पेटी गायब थी।घर के अंदर आंगन में,और घर के पीछे खेतों में सभी का ताला टूटा हुआ था,पुराने कपरे बिखङे परे थे।चोरों ने उसमें रखे करीब दस तोले सोने के जेवर,चार सौ ग्राम चांदी के जेवर,एक लाख रुपये मूल्य का फिक्स डिपाजिट वाला कागजात,बैंक पासबूक,घर के जमीन का केवाला,करीब दस हजार कैश सहित कीमती कपङे गायब थे।चोरों ने बगल के गृहस्वामी गंगासागर पोद्दार के घर से कुछ बर्तन व कपड़ों से भरा दो बैग पर भी हांथ साफ कर दिया।
पीङित परिवार के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि चोर संभवतः घर के पीछे स्थित एक पेङ पर चढकर आंगन में प्रवेश किया,घटना को अंजांम देने के बाद पीछले दरवाजे का ताला तोङ चोर भाग निकले।घटना की सूचना पाकर मंसूरचक थाने के ए एस आई मुकुंद कुमार निराला सैप जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन किया।पीङीत परिवार से घटना के संबंध में सारी जानकारी ली।मंसूरचक धानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी,और शातिर चोरों पर कङी कार्रवाई की जाएगी।वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
समाचार प्रेषण तक प्राथमिकि की प्रक्रिया जारी थी।ग्रामीण धर्मेंद्र चौधरी,मिंटू झा,मिथिलेश पोद्दार, सोनु चौधरी,विद्दानंद पोद्दार सहित अन्य ने पुलिस से रात्री गश्ती बढाने की मांग की है,ताकि चोरी की घटना को रोका जा सके।