सारण :जमीनी विवाद में हुई मारपीट में पिता पुत्र को घायल 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर थाना क्षेत्र के रहिमपुर कर्ण गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता व पुत्र  को धारदार हथियार (फसूली) से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.  जिसका उपचार अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. घायलों में  हरेन्द्र सिंह व इसका पुत्र अमित कुमार सिंह बताया गया है. घायल अमित कुमार सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. दर्ज फर्द बयान में कहा गया है   भूमि विवाद को लेकर अमीन द्वारा मापी करायी जा रही थी तभी पूर्व से ही  तैयारी में बैठे आरोपियों ने लाठी , डंडे व धारदार हथियार से  अचानक हमला कर दिया. घायल अमित कुमार सिंह के फर्द बयान पर गांव के ही दिनेश सिंह, विनय सिंह सहित छः लोगों को नामजद किया है. अमनौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.