सारण:  मुखिया पति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
मकेर
 थाना क्षेत्र के भाथा पंचायत के पूर्व मुखिया व मुखिया पति अनिल सिंह की इलाज के दौरान मौत खबर की खबर पर आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर – छपरा एन एच 102 रेवा पुल पर बांस बल्ला लगाकर यातायात घंटों जाम किया. वहीं मकेर बाजार भी बंद रही। सुचना मिलते ही कई थानों की पुलिस सहित मढौरा एडीशनल एसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या करने की नियत से उनपर हमला करने का आरोप लगाया। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पूर्व विधायक मंटू सिंह व एडिशनल एसपी के द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया।