*कटिहार:पुतला दहन करते व जुलुस में शामिल शिक्षक*
👈दैनिक खोज खबर के लिए हसनगंज(कटिहार)से तनवीर आलम👉
हसनगंज प्रखंड में बिहार पंचायत नगर प्राम्भिक शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया!समान काम समान वेतन को लेकर पटना में शांतिपूर्ण मांग प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर अनैतिक व बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई जिसमे दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका घायल हुआ सरकार द्वारा यह दमनकारी नीति जो निंदनीय है!जिसके तहत संघ के आहवान पर आंदोलन किया गया और यदि सरकार इस क्रम में सम्मानजनक वार्ता नही करती है तो आंदोलन को और भी उग्र किया जायेगा!
इस अवसर पर महबूब आलम,संतोष मिश्रा,अरुण कुमार,मो.जमील,मोहन पासवान,सुमन राय,संजय पाठक,विकास कुमार,मनीषा कुमारी,,भारती कुमारी,वजीर,भोला अकेला,,हर्षवर्धन,नीरज, सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका मौजूद थें!




Recent Comments