सीसवाली:सीसी रोड की खुदाई कर बिछाई जा रही है पाइप लाइन 
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 7 मई । जलदाय विभाग द्बारा लाइन बिछाई जा रही है । यह लाइन गणेश मोहल्ले से गायत्री की टेक तक बिछाई जा रही है । ग्रामवासियो का कहना है कि विकास होना चाहिए । और लोगो को पेयजल पहुचाने के लिए किया जा रहा है । मगर ठेकेदार द्वारा खुदाई करने के बाद रोड की मरम्मत नही करवाई जाती है । और मिट्टी डालकर भर दिया जाता है । इसका खमियाजा आमजन को उठाना पड़ता है । इस सीसी रोड का निर्माण  5 माह  पुर्व क्रषि  मंडी द्बारा करवाया गया था । कस्बेवासियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा लाइन का काम पुर्ण होने पर इस सड़क मार्ग की मरम्मत करवाई जानी चाहिए । ताकि आमजन को असुविधा न हो । इसी तरह पुर्व मे भी लाइन डालने के लिए रोड की खुदाई हुई थी मगर इसको ठीक नही करवाया गया था । हालाकि पुर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के कार्यकाल में नया सीसी रोड का निर्माण हो गया था । जिससे लोगो ने राहत की सांस ली थी ।